स्कूल ने मुझे मार डाला.. टीचर पर ये गंभीर आरोप लगाकर 17वीं मंजिल से कूद गया 10वीं का छात्र, मौत

छात्र ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘स्कूल ने मुझे मार डाला है।’’ Faridabad student commits suicide after being harassed in school: Police

स्कूल ने मुझे मार डाला.. टीचर पर ये गंभीर आरोप लगाकर 17वीं मंजिल से कूद गया 10वीं का छात्र, मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: February 26, 2022 12:31 am IST

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने यहां अपने अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से कूदकर शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्र ने अपने सुसाइड नोट में इसके लिये स्कूल की प्रधानाध्यापिका को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

पुलिस ने बताया कि छात्र ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘स्कूल ने मुझे मार डाला है।’’ पुलिस ने बताया कि छात्र के इस नोट को देखते हुये प्रधानाध्यापिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग, लामबंध हुए तीन लाख कर्मचारी

पुलिस ने बताया कि लड़के की मां उसी स्कूल में पढ़ाती है। छात्रा ने बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे इमारत की 17वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इजात किया चावल से प्रोटीन बनाने नया तरीका, बचे हिस्से से बन सकता है शक्कर

 


लेखक के बारे में