Farmer Loan Waiver Latest News Today: किसानों के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी, पूर्ण कर्जमाफी का हुआ ऐलान, अन्नदाताओं की हो गई बल्ले-बल्ले
Farmer Loan Waiver Latest News Today: किसानों के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी, पूर्ण कर्जमाफी का हुआ ऐलान, अन्नदाताओं की हो गई बल्ले-बल्ले

Farmer Loan Waiver Latest News Today: किसानों के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी, पूर्ण कर्जमाफी का हुआ ऐलान, अन्नदाताओं की हो गई बल्ले-बल्ले / Image: AI Generated
- 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि ऋण को पूरी तरह माफ करने का ऐलान
- 1 लाख रुपये तक के कर्ज पर भी राहत
- 1.38 लाख से अधिक किसानों को फायदा होगा
चेन्नई: Farmer Loan Waiver Latest News Today तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि ऋण को पूरी तरह माफ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 75,000 रुपये से एक लाख रुपये के बीच के ऋणों पर भी 75,000 रुपये तक की छूट देने की घोषणा की। विजय ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि राज्य की रीढ़ है और देश की समृद्धि किसानों के सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि राज्य के सामने वित्तीय बाधाओं के बावजूद उनकी सरकार ने किसानों को 953.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने का फैसला किया है।
पूर्ण कर्जमाफी का ऐलान
Farmer Loan Waiver Latest News Today विधानसभा में नियम 110 के तहत इस ऋण माफी की घोषणा करते हुए विजय ने कहा कि सरकार ने मई में पद संभालने के 15 दिनों के भीतर 50,000 रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए थे। बाद में इसे बढ़ाकर 75,000 रुपये तक के ऋणों को पूरी तरह माफ करने और 75,000 रुपये से अधिक के ऋणों पर 35,000 रुपये की छूट देने का फैसला किया गया जिससे 14.44 लाख से अधिक किसानों को लाभ हुआ।
सीएम ने किसानों को दी खुशखबरी
मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त लाभों की घोषणा करते हुए कहा कि सात अगस्त, 2026 को कृषि यूनियन के साथ हुई बातचीत के बाद सरकार ने मौजूदा वित्तीय बाधाओं और भारतीय रिजर्व बैंक के उन दिशा-निर्देशों के बावजूद अतिरिक्त राहत देने का फैसला किया है जिनके तहत सहकारी बैंकों के साथ जल्द निपटान करना आवश्यक था।
1.38 लाख से अधिक किसानों को मिलेगी मदद
उनकी घोषणा के अनुसार, अब 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि ऋण पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 75,000 रुपये से एक लाख रुपये के बीच के ऋण पर 75,000 रुपये तक की छूट मिलेगी और एक लाख रुपये से अधिक के ऋण पर अधिकतम 35,000 रुपये की ऋण माफी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस पहल से 1.38 लाख से अधिक किसानों को अतिरिक्त मदद मिलेगी। इसके तहत सरकार लगभग 953.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देगी और 13.34 लाख किसानों के लिए कुल ऋण माफी की राशि बढ़कर 6,220 करोड़ रुपये हो जाएगी।’’
ये भी पढ़ें
- Today Live Breaking News and Updates 17 August 2026: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का हुआ ऐलान, स्मृति ईरानी की हुई वापसी, टीम में शामिल है ये नाम
- UPI Payment Charges: क्या UPI इस्तेमाल करना अब पड़ेगा भारी? Google Pay, PhonePe यूजर्स के लिए 2,000 रुपये वाले नियम की क्या है सच्चाई?
- Baba Ramdev at IBC24: 'नेताओं के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे तो खुद सुधर जाएगी व्यवस्था', IBC24 के ऑफिस पहुंचे बाबा रामदेव, बताया व्यवस्था सुधारने का तरीका
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सरकार के ऐलान के अनुसार 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि ऋण पर 100 प्रतिशत कर्जमाफी दी जाएगी।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Farmer Loan Waiver Latest News Today: Chief Minister Vijay announced a complete waiver of cooperative agricultural loans up to Rs 75,000

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm