एक बार फिर किसानों का मुद्दा उठाएंगी प्रियंका गांधी, 5 जिलों में किसान महापंचायतों को कर सकती हैं संबोधित

Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: March 21, 2021 12:02 pm IST

लखनऊ। (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा होली के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के पांच जिलों में किसान महा पंचायतों को संबोधित कर सकती हैं।

पढ़ें- देश में कोरोना के 40,715 नए मामले, 199 और मरीजों की…

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने रविवार को बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा अगले महीने से पूर्वांचल में अपना अभियान शुरू कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि संभावना है कि वह वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद यह मुहिम शुरू करेंगी।

पढ़ें- कांग्रेस ने जारी की नए जिला अध्यक्षों की सूची, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें नाम

उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा वाराणसी, सोनभद्र, गोरखपुर, मिर्जापुर और इलाहाबाद में किसान महा पंचायतों को संबोधित किए जाने की संभावना है। सिंह ने बताया कि इन किसान महापंचायतों के जरिए प्रियंका गांधी वाद्रा आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश भी करेंगी।

पढ़ें- देश में कोरोना के 40,715 नए मामले, 199 और मरीजों की…

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाल में किसान महा पंचायतों को संबोधित किया था जिसमें उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

लेखक के बारे में