टिहरी में कार दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

टिहरी में कार दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

टिहरी में कार दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत
Modified Date: January 31, 2025 / 08:10 am IST
Published Date: January 31, 2025 6:25 am IST

नयी टिहरी, 30 जनवरी (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति और उसके पुत्र की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने यहां बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों शवों को निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, देहरादून जिले के मालदेवता से रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मार्ग होकर चंबा आ रही कार बुधवार रात सकलाना में आनंद चौक के समीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

दुर्घटना के बारे में सूचना बृहस्पतिवार सुबह वहां से गुजर रहे एक वाहन के चालक ने दी जिसे सड़क किनारे लगी रेलिंग को टूटा देखकर संदेह हुआ। चालक ने अपना वाहन रोककर नीचे देखा तो वहां एक कार गिरी हुई थी।

चंबा के थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त मूसा सिंह (57) और उनके पुत्र मनवीर सिंह (27) के रूप में हुई जो चंबा के जडधार गांव के रहने वाले थे।

भाषा सं दीप्ति शफीक

शफीक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।