झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत

झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत

झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत
Modified Date: July 22, 2026 / 10:16 am IST
Published Date: July 22, 2026 10:16 am IST

पलामू, 22 जुलाई (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को पांकी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में उस समय हुई, जब पिता-पुत्र सब्जियां बेचकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बालमुकुंद यादव और उनके 32 वर्षीय बेटे दिलीप यादव के रूप में हुई है।

पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा, ‘‘दोनों अपने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कराया जाएगा।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में