राजस्थान में सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत

Ads

राजस्थान में सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 26, 2024 / 11:39 AM IST,
    Updated On - October 26, 2024 / 11:39 AM IST

जयपुर, 26 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के अनूपगढ़ कस्बे के पास शनिवार सुबह सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-911 पर 15ए गांव के बस अड्डे के पास एक कार व पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर से हुआ।

सहायक उपनिरीक्षक ग्यारसी लाल ने बताया कि कार में सवार चालक प्रभु, उसके पिता ओमप्रकाश व एक अन्य रिश्तेदार बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ सफर कर रहा किशोर प्रशांत घायल हो गया।

वहीं, पिकअप चालक करणी सिंह (32) भी घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा पृथ्वी गोला

गोला