जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या, पति की हत्या करने की कोशिश में थी अंदर, परिजन ने उठाए सवाल…

Ads

Female prisoner committed suicide in jail, was trying to kill her husband inside, family members raised questions...

  •  
  • Publish Date - June 8, 2022 / 04:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

फरीदाबाद : हरियाणा में फरीदाबाद जिले की नीमका जेल में बंद एक महिला कैदी ने मंगलवार को कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान कंचन के तौर पर हुई है जो अपने पति की हत्या की कोशिश के आरोप में मार्च से जेल में बंद थी।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़े :  रेड कलर के आउटफिट में कहर ढा रहे है दीपक चाहर, पत्नी जया ने किया इंप्रेस, देखे Newly Married Couple की लेटेस्ट तस्वीरें 

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई पंकज व मां शांति ने सवाल किया कि जेल में इतनी सुरक्षा होने के बावजूद उनकी बेटी की मौत कैसे हो गई?

यह भी पढ़े :  ये कैसी दीवानगी : पहले प्यार फिर बेवफाई, प्रेमिका हुई नाराज, तो घोंप दिया चाकू… 

उन्होंने यह भी दावा किया कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़े : खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं राफेल नडाल की पत्नी, बेहद फिल्मी है दोनों की लवस्टोरी