horrific road accident in MAHARASTRA
जयपुर: राजस्थान के पाली जिले में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सुमेरपुर के थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि एक ट्रेक्टर ट्रॉली व ट्रेलर की आपस में टक्कर हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में श्रद्धालु सवार थे, जो रामदेवरा से पाली लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हैं। घायलों को करीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।