आपस में भिड़े कांग्रेस नेता, एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, वायरल हो रहा वीडियो

आपस में भिड़े कांग्रेस नेता, एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, वायरल हो रहा वीडियो

आपस में भिड़े कांग्रेस नेता, एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, वायरल हो रहा वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: May 11, 2019 12:09 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर में राजनीतिक दलों के नेताओं के अलग-अलग कारनामे सामने आते रहे हैं। वहीं, उनका विवादित बयान भी लगातार सामने आते रहे हैं। इसी कड़ी में तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के दो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

दरअसल शनिवार को तेलंगाना स्‍टेट बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम को लेकर हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वरिष्‍ठ नेता और पूर्व सांसद वी हनुमंत राव और नागेश मुदीराज विवाद हो गया। बढ़ते-बढ़ते बहस मारपीट में बदल गई। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ता उनको समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वे नहीं मानें और एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते रहे। काफी देर बाद कार्यकर्ता उन्‍हें अलग कराने में सफल रहे। कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट का यह विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Read More: राहगीरों से मोबाइल छीन कर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिछले एक माह से पुलिस को किया था हलाकान

गौरतलब है कि शुक्रवार को पूर्व सांसद वी हनुमंत राव ने मीडिया से रूबरू होकर कहा था कि कांग्रेस के अंदर एक ऐसा गुप्त ऐजेंट है जो गांधी भवन जाते हैं और वहां से सूचनाएं लेकर मुख्‍यमंत्री और टीडीपी अध्‍यक्ष के चंद्रशेखर राव के पास भेजते हैं। यह नहीं समझ में आता कि ऐसे लोगों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन उत्‍तम कुमार रेड्डी कार्रवाई क्‍यों नहीं करते। समय आने पर मैं इस गुप्तचर के नाम का खुलासा करूंगा।

Read More: राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

राव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी वफादारों से भेदभाव कर करिबियों को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कुछ वफादारों को सस्‍पेंड कर दिया लेकिन वह निलंबन की कार्रवाई को वापस लेने में निष्‍पक्ष नहीं है।

दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें

Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"