राजस्थान में पंचायत समिति सदस्यों के लिए अंतिम चरण का मतदान शनिवार को

Ads

राजस्थान में पंचायत समिति सदस्यों के लिए अंतिम चरण का मतदान शनिवार को

  •  
  • Publish Date - December 4, 2020 / 08:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

जयपुर, चार दिसंबर (भाषा) राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तहत 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए चौथे और अंतिम चरण का मतदान कल शनिवार को होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार चौथे चरण के लिए पांच दिसंबर (शनिवार) को सुबह 7.30 से शाम बजे तक मतदान होगा। इसमें 7346 मतदान केंद्रों पर 52 लाख 55889 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

इस अंतिम चरण में 21 जिलों की 46 पंचायत समितियों के 908 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान करवाया जाएगा। इस चरण में लगभग 18 हजार ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि सुचारू मतदान के लिए 36 हजार से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए हैं।

चारों चरणों की मतगणना एकसाथ आठ दिसंबर को करवाई जाएगी

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन