Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026 | Photo Credit: AI
Today Live Breaking News and Updates 22 June 2026 मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क के दो दिवसीय प्रवास पर रविवार दोपहर को पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चीता सफारी वाली गोल कैप और जैकेट पहनकर चीता प्रोजेक्ट की जानकारी ली। चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। चीतों की निगरानी और ट्रैकिंग की प्रक्रिया समझी। प्रोजेक्ट की अभी तक की प्रगति पर लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
वहीं सुबह राष्ट्रपति चीता सफारी से कूनो नेशनल पार्क के जंगल का भ्रमण करेंगी और चीतों को नजदीक से देखेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति आदिवासी समाज के चीता मित्र, चीता सफारी के चालक, गाइड, चीता ट्रेकिंग टीम के सदस्यों सहित 10 लोगों से चर्चा करेंगी।