Meerut Viral Video | Photo Credit: AI
मेरठ: Meerut Viral Video शराब का सेवन और उसकी बढ़ती लत आज समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। पहले जहां शराब पीने की प्रवृत्ति मुख्य रूप से पुरुषों में अधिक देखी जाती थी, वहीं अब महिलाओं और युवतियों के बीच भी इसका चलन बढ़ने की चर्चा होने लगी है। शराब के नशे में आज की युवती बीच रोड पर हंगामा कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर कई बार देखा जाता है कि पुलिस से अभद्रता करती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है। (UP Viral News) जहां एक युवती ने शराब के नशे में बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Drunk Girl Viral Video)
Meerut Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना सरधना थाना क्षेत्र की है, जहां शनिवार देर रात एक युवती दो लड़कों के साथ सड़क पर उत्पात मचाई। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तो लड़की पुलिसवालों से भी गाली गलौज की और हाथापाई भी की। इस दौरान पुलिस ने युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन इसके बाद भी युवती उलझती रही है। उनको उंगली दिखाते हुए बोली- मैं अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी। कुछ गलत किया, तेरी औकात क्या है? एक पुलिसवाले का हाथ पकड़कर कहने लगी- चल थाने ले चल।
इतना ही नहीं शराब के नशे में युवती मौजूद लोगों के साथ भी अभद्रता की है। इस दौरान वे एक व्यक्ति को थप्पड़ भी मारी है। युवती की हंगामा को देखते हुए भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने किसी तरह सतर्कता दिखाते हुए युवती और दोनों लड़कों को अपने साथ पुलिस थाने ले गई, जहां लड़कों की गाड़ियों को सीज कर तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। साथ ही थार, टाटा पंच गाड़ी को सीज किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की शराब के नशे में थी।
मेरठ में शनिवार देर रात नशे में धुत एक युवती ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया। युवती दो युवकों के साथ सड़क पर उत्पात मचा रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से भी उसने गाली-गलौज और हाथापाई की। pic.twitter.com/a6RwQlK7ic
— Farooqui (@Farooqui0M) June 21, 2026