राज्यसभा में शुक्रवार को वित्त विधेयक पर चर्चा की जाएगी : रीजीजू

Ads

राज्यसभा में शुक्रवार को वित्त विधेयक पर चर्चा की जाएगी : रीजीजू

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 06:00 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 06:00 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) संसद द्वारा 2026-27 के बजट कार्य को पूरा करने के लिए शुक्रवार को राज्यसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने उच्च सदन में कहा कि शुक्रवार को उच्च सदन में वित्त विधेयक को विचार के लिए पेश किया जाएगा। उन्होंने राज्यसभा सदस्यों को अगले तीन से चार दिनों की प्रस्तावित कार्यसूची की जानकारी दी।

वित्त विधेयक को लोकसभा की मंजूरी मिल चुकी है।

कांग्रेस सदस्य जयराम रमेश ने रीजीजू से अनुरोध किया कि वह सदन को आगामी तीन से चार दिनों के लिए सरकार के एजेंडे के बारे में सूचित करें।

रीजीजू ने कहा कि 26 मार्च को संसद में अवकाश होने के कारण कामकाज नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में शुक्रवार को गैर-सरकारी कामकाज होता है लेकिन 27 मार्च, 2026 को वित्त विधेयक को प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने पहले शनिवार और रविवार को भी संसद सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया था, लेकिन वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब इन दोनों दिन सामान्य साप्ताहिक अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है। संसद में 30 मार्च से प्रस्तावित कामकाज होगा।

भाषा मनीषा अविनाश

अविनाश