West Bengal Assembly Elections: RG Kar रेप पीड़िता की मां भी लड़ेंगी चुनाव, भाजपा ने इस सीट से दिया टिकट, पश्चिम बंगाल इलेक्शन के लिए पार्टी ने जारी की तीसरी सूची

Ads

RG Kar रेप पीड़िता की मां भी लड़ेंगी चुनाव, भाजपा ने इस सीट से दिया टिकट, West Bengal Assembly Elections BJP Candidate 3rd List

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 09:06 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 09:09 PM IST

West Bengal Assembly Elections. Image Source- IBC24

कोलकाताः West Bengal Assembly Elections पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार कुल 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। सबसे खास बात यह है कि इस सूची में आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस की पीड़िता की मां का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उत्तर 24 परगना जिले की अहम मानी जाने वाली पानीहाटी सीट से उन्हें टिकट दिया है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र व उम्मीदवार सूची

क्रमांक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 कूचबिहार दक्षिण रथीन्द्रनाथ बोस
2 राजगंज (एससी) दिनेश सरकार (हराधन सरकार)
3 इस्लामपुर चित्राजित रॉय
4 हेमताबाद (अजा) हरिपदा वर्मन
5 अंग्रेजी बाजार अमलाना भादुड़ी
6 शांतिपुर स्वपन दास
7 पनिहाटी रत्ना देबनाथ
8 हावड़ा मध्य बिप्लोब मंडल
9 उत्तरपारा दीपांजन चक्रवर्ती
10 सिंगुर डॉ. अरूप कुमार दास
11 चंदननगर दीपांजन कुमार गुहा
12 चुंचुरा सुबीर नाग
13 हरिपाल मधुमिता घोष
14 तामलुक डॉ. हरे कृष्ण बेरा
15 मेदिनीपुर डॉ. शंकर गुच्छैत
16 पूर्बस्थली दक्षिण प्राणकृष्ण तापदार
17 कटवा कृष्ण घोष
18 सैंथिया (अजा) कृष्ण कांत साहा
19 नलहाटी अनिल सिंह

इन्हें भी पढ़ें:-