Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia: कुणाल कामरा और रणवीर अल्लाहबादिया के बाद फिर छिड़ी जंग, कॉमेडियन ने बीयरबाइसेप्स पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?

Ads

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia: कुणाल ने इस बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया पर तीखा हमला बोला है।

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 09:48 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 09:49 PM IST

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं।
  • कुणाल ने पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया पर तीखा हमला बोला है।
  • कुणाल कामरा ने रणवीर पर ‘क्लाउट चेजिंग’ और ‘फ्रॉडकास्टिंग’ का आरोप तक लगा दिया।

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia: मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में अपने बेबाक अंदाज से अलग पहचान बनाने वाले कुणाल कामरा एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। कुणाल ने इस बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया यानी बीयरबाइसेप्स पर तीखा हमला बोला है। कुणाल कामरा ने रणवीर पर ‘क्लाउट चेजिंग’ और ‘फ्रॉडकास्टिंग’ का आरोप तक लगा दिया। (Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia) ये पूरा विवाद ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ से जुड़े पुराने घटनाक्रम के बाद फिर से चर्चा में आ गया है।

दरअसल, हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि एक विवाद के कारण उनके प्लेटफॉर्म बीयरबाइसेप्स और ‘द रणवीर शो’ को काफी नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि इन मंचों को खड़ा करने में उन्हें और उनकी टीम को लगभग एक दशक का समय लगा, लेकिन एक घटना ने सबकुछ हिला दिया।

कुणाल कामरा ने दिया तीखा जवाब

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia:  रणवीर अल्लाहबादिया की इस पोस्ट के बाद कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए रणवीर पर निशाना साधा। कुणाल ने कहा कि, उस विवाद का असर सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं पड़ा, बल्कि पूरी कॉमेडी इंडस्ट्री को नुकसान उठाना पड़ा। कामरा के अनुसार, उस समय कई कलाकारों को (Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia) पूछताछ के लिए बुलाया गया और कई कॉमेडी शो रद्द कर दिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की छाया आज भी कई कॉमेडियनों के काम को प्रभावित कर रही है।

रणवीर बंद करें अच्छा बनने का दिखावा

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia:  इतना ही नहीं कुणाल ने अपने बयान में रणवीर अल्लाहबादिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो अच्छा इंसान बनने का दिखावा करते हैं। कुणाल ने कहा कि, एक घटना को बार-बार दोहराकर सहानुभूति लेने की कोशिश करना सही नहीं है। कामरा ने यह भी कहा कि किसी एक विवाद को लगातार चर्चा में बनाए रखना रचनात्मकता के लिए बाधा बन सकता है और इससे पूरी इंडस्ट्री की छवि प्रभावित होती है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है।

अब तक देखा जा रहा है इंडिया गॉट लेटेंट विवाद का असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कॉमेडी शो इंडिया गॉट लेटेंट से जुड़े विवाद का असर लंबे समय तक देखा गया। (Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia) कई कलाकारों के कार्यक्रम प्रभावित हुए और कई मंचों ने कॉमेडी इवेंट्स को लेकर सावधानी बरतनी शुरू कर दी। इसी संदर्भ में रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी पोस्ट में संत कबीर के दोहे का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी चीज को बनाने में समय लगता है और टूटने के बाद उसे फिर से खड़ा करना भी आसान नहीं होता।

इन्हे भी पढ़ें:-