भोपालः School Holiday Latest News: मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक रहेगा। वहीं, अक्टूबर माह में त्योहारों को ध्यान में रखते हुए 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक अवकाश घोषित किया गया है। दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा वर्ष के अंत में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है। भोपाल में स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेशभर के सरकारी और निजी स्कूलों में तय अवधि के अनुसार छुट्टियां रहेंगी।
| क्रमांक | अवकाश का प्रकार | अवधि (तारीख) | कुल दिन |
|---|---|---|---|
| 1 | ग्रीष्मकालीन अवकाश | 1 मई – 15 जून 2026 | 46 दिन |
| 2 | दशहरा अवकाश | 19 अक्टूबर – 21 अक्टूबर 2026 | 3 दिन |
| 3 | दीपावली अवकाश | 6 नवंबर – 10 नवंबर 2026 | 5 दिन |
| 4 | शीतकालीन अवकाश | 31 दिसंबर 2026 – 4 जनवरी 2027 | 5 दिन |