उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी
Modified Date: July 23, 2026 / 03:09 pm IST
Published Date: July 23, 2026 3:09 pm IST

बलिया (उप्र), 23 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के बारे में फेसबुक पर अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार भाजपा के स्थानीय नेताओं अंकुर उपाध्याय और प्रेरक गुप्ता की ओर से मिली शिकायत के आधार पर बलिया शहर कोतवाली में पीटी खबर चैनल के संचालक पवन तिवारी के खिलाफ बुधवार देर रात सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बलिया सदर के विधायक दयाशंकर सिंह के बारे में फेसबुक पर अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही थीं।

शिकायत में कहा गया है कि अभद्र भोजपुरी गीत के साथ परिवहन राज्य मंत्री की तस्वीर को जोड़कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है और भ्रामक व फर्जी जानकारी फैलाई जा रही है।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

भाषा सं जफर सिम्मी जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में