‘जनता कर्फ्यू’ का उल्लंघन करने वाले 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

'जनता कर्फ्यू' का उल्लंघन करने वाले 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

‘जनता कर्फ्यू’ का उल्लंघन करने वाले 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: March 23, 2020 8:57 am IST

अहमदाबाद: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्यों की सरकर कई तरह के उपाय कर रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने देश की जनता से ‘जनता कर्फ्यू’ करने का आह्वान किया था। केंद्र सरकार के आह्वान का असर पूरे देश में देखने को मिला। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी जो लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसा ही मामला रविवार को अहमदाबाद में देखने को मिला। नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

Read More: बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम पर होगी चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबद के खड़िया क्षेत्र के 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया गया कि इन लोगों ने 22 मार्च को अपने घर के बाहर इकट्ठा हुए थे, जबकि सीआरपीसी की धारा 144 तहत अलर्ट जारी किया गया है। इस बात की जानकारी अहमदाबाद पुलिस आयुक्त आशिष भाटिया ने दी है।

Reda More: छत्तीसगढ़ विधानसभा कार्यवाही, 25 मार्च को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में तय होगा शेड्यूल

कड़ी कार्रवाई के निर्देश
केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को निर्देशित किया है कि वो राज्य में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराए । केन्द्र सरकार द्वारा इस संबंध में जारी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए है। एडवाइजरी में यह भी निर्देश दिए गए है कि जो लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे है उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए ।

Read More: प्रदेश के 33 जिलों में एहतियातन लॉकडाउन, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के सीधे FIR के निर्देश

शाम को देश ने जताया डॉक्टर का आभार
जनता कर्फ्यू के दौरान शाम के 5 बजे पूरे देश में लोगों ने घरों की बालकनी से तालियां बजाकर कोरोना वारियर्स का सम्मान किया। लोगों ने 5 बजे 5 मिनट तक लगभग पूरे देश ने थाली, शंख, तालियां बजाईं। देश उन डॉक्टरों-नर्सों और आपातकालीन सेवाओं में लगे स्टाफ का आभार जताया, जो कोरोना खिलाफ लड़ाई में अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने भी अपने आवास पर थाली और शंख बजाए।

Read More: कोरोना वायरस: संकट के घड़ी में इटली को अकेला छोड़ा यूरोप के देशों ने, चीन बना मददगार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"