(BMW X1 LWB Launch/ Image Credit: BMW India)
नई दिल्ली: BMW X1 LWB Launch: भारतीय बाजार में BMW India ने नई X1 LWB को 49.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च (BMW X1 LWB Launch) कर दिया है। कंपनी ने इसे फिलहाल सिर्फ sDrive18i M Sport वेरिएंट में पेश किया है। नई SUV की सबसे बड़ी खासियत इसका लंबा व्हीलबेस है। जिससे खासकर पीछे बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा जगह और आराम मिलता है। पेट्रोल इंजन वाली X1 LWB के साथ स्टैंडर्ड व्हीलबेस वाली डीजल X1 की बिक्री भी जारी रहेगी।
BMW X1 LWB में 1.5 लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन (BMW X1 LWB Launch) मिलता है। यह इंजन 156hp की पावर और 230Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। पावर फ्रंट व्हील्स तक पहुंचती है। पुराने पेट्रोल X1 के मुकाबले नई LWB में 22hp ज्यादा पावर मिलती है जबकि टॉर्क 230Nm ही है।
डिजाइन के मामले में X1 LWB काफी हद तक स्टैंडर्ड X1 जैसी दिखती है। इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स, BMW की सिग्नेचर किडनी ग्रिल और अडैप्टिव LED हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा LED डे-टाइम रनिंग लैंप, फ्लश डोर हैंडल, पैनोरमिक ग्लास रूफ, साटन-फिनिश रूफ रेल्स और शार्क-फिन एंटीना मिलते हैं। पीछे की तरफ LED टेललैंप, रियर स्पॉइलर और आकर्षक बंपर दिया गया है।
केबिन का लेआउट स्टैंडर्ड X1 जैसा ही रखा गया है लेकिन लंबे व्हीलबेस के कारण पीछे ज्यादा लेगरूम मिलता है। इसमें मेमोरी फंक्शन वाली इलेक्ट्रिक फ्रंट सीटें, पावर्ड ORVMs, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स हैं। अगर टेक्नोलॉजी की बात करें तो SUV में 12-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, BMW Digital Key, पार्क असिस्ट प्लस, रिवर्स असिस्टेंट, नेविगेशन, कनेक्टेड कार फीचर्स और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते हैं।
सुरक्षा के लिए BMW X1 LWB में 8 एयरबैग, EBD के साथ ABS, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी हैं। SUV में कई ADAS फीचर्स शामिल किए गए हैं। भारतीय बाजार में इसका (BMW X1 LWB Launch) मुकाबला Mercedes-Benz GLA, Audi Q3 और Volvo XC40 जैसी प्रीमियम SUVs से होगा।