दिल्ली के कीर्ति नगर में फर्नीचर की एक दुकान में लगी आग

Ads

दिल्ली के कीर्ति नगर में फर्नीचर की एक दुकान में लगी आग

  •  
  • Publish Date - June 29, 2021 / 05:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में टिम्बर मार्केट में फर्नीचर की एक दुकान में मंगलवार को तड़के आग लग गई।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्हें तड़के करीब तीन बजे आग लगने की जानकारी देने के लिए फोन आया था, जिसके बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग पर चार घंटे में काबू पा लिया गया था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा