कोलकाता के बहुबाजार में एक गोदाम में आग लगी

कोलकाता के बहुबाजार में एक गोदाम में आग लगी

कोलकाता के बहुबाजार में एक गोदाम में आग लगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: February 27, 2021 9:28 am IST

कोलकाता, 27 फरवरी (भाषा) शहर के बहुबाजार इलाके में शनिवार दोपहर को एक गोदाम में आग लग गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह गोदाम खेत्र दास लेन पर एक कंप्यूटर दुकान और ढाबे के समीप है तथा इसका उपयोग कंप्यूटर उपकरणों को रखने के लिए किया जाता था।

उसने बताया कि चार दमकल गाड़ियों ने आग को नियंत्रित किया एवं इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ अभी ठंडा करने का काम चल रहा है ।’’

इस बीच विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस आशंका से घटनास्थल का दौरा किया कि आग और न फैल जाए क्योंकि वह बहुत भीड़-भीड़ वाली जगह है।

अधिकारियों ने बताया कि आग की वजह अबतक पता नहीं चल पायी है।

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक नयन बंदोपाध्याय भी मौके पर गये।

भाषा

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में