दिल्ली में फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं
दिल्ली में फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) दिल्ली के सिरासपुर इलाके में एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना अपराह्न करीब 3.45 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा
नोमान
नोमान सुभाष
सुभाष

Facebook


