दिल्ली के समयपुर बादली में फैक्टरी में आग, चार घायल

दिल्ली के समयपुर बादली में फैक्टरी में आग, चार घायल

दिल्ली के समयपुर बादली में फैक्टरी में आग, चार घायल
Modified Date: July 24, 2023 / 02:26 pm IST
Published Date: July 24, 2023 2:26 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) दिल्ली के समयपुर बादली में सोमवार को एक फैक्टरी में आग लगने से चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर समयपुर बादली के अंबे गार्डन में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके तुंरत बाद आग बुझाने के लिए 10 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक सूचना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

भाषा खारी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में