नोएडा में एक कारखाने में लगी आग, राहत कार्य जारी

नोएडा में एक कारखाने में लगी आग, राहत कार्य जारी

नोएडा में एक कारखाने में लगी आग, राहत कार्य जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: November 7, 2022 11:40 am IST

नोएडा (उप्र), सात नवंबर (भाषा) नोएडा में सोमवार सुबह एक कारखाने में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बहरहाल, इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

उसने बताया कि नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कारखाने में सुबह करीब नौ बजे आग लग गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दमकलकर्मियों के साथ दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग भी राहत कार्यों में मदद कर रहे हैं।

अभी यह पता नहीं लग पाया है कि आग किस कारण से लगी और इसकी वजह से संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा है।

भाषा सं

सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में