पश्चिमी दिल्ली में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग
पश्चिमी दिल्ली में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में मंगलवार को एक फर्नीचर फैक्ट्री में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
अधिकारियों ने बताया कि इसमें अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 1.16 बजे आग लगने की सूचना मिली।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘हमने दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर भेजी हैं और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’
भाषा रंजन नरेश
नरेश

Facebook


