नोएडा में फर्नीचर बनाने वाली कंपनी में भयंकर आग लगी

Ads

नोएडा में फर्नीचर बनाने वाली कंपनी में भयंकर आग लगी

  •  
  • Publish Date - October 10, 2021 / 12:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नोएडा, नौ अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में फेस-2 थाना क्षेत्र में फर्नीचर बनाने की एक कंपनी में शनिवार रात को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फेस-2 थाना क्षेत्र के ए-66 सेक्टर 83 स्थित कंपनी में फर्नीचर बनाने का काम होता है। शनिवार रात 10 बजे के करीब शॉट सर्किट के कारण फैक्ट्री में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भाषा सं.

गोलागोला