दिल्ली में कीर्ति नगर के फर्नीचर बाजार में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

दिल्ली में कीर्ति नगर के फर्नीचर बाजार में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 03:40 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 03:40 PM IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में बुधवार तड़के एक फर्नीचर बाजार में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह चार बजकर 50 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

अधिकारियों के अनुसार, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, आग से बाजार की आस-पास की दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

भाषा

राखी अविनाश राजकुमार

राजकुमार