जम्मू कश्मीर के शोपियां में मंदिर में लगी आग, जांच के आदेश दिए गए

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मंदिर में लगी आग, जांच के आदेश दिए गए

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मंदिर में लगी आग, जांच के आदेश दिए गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: March 11, 2022 2:04 am IST

श्रीनगर, 10 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आग लगने की घटना में एक मंदिर जलकर खाक हो गया, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के जैनपुरा इलाके में स्थित रोजाना मंदिर में बुधवार रात आग लग गई। शोपियां के जिलाधिकारी सचिन कुमार वैश्य के साथ शोपियां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमृत पॉल सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया।

जिलाधिकारी ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

भाषा आशीष सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में