कोलकाता में तृणमूल विधायक मदन मित्रा के आवास पर आग लगी

कोलकाता में तृणमूल विधायक मदन मित्रा के आवास पर आग लगी

कोलकाता में तृणमूल विधायक मदन मित्रा के आवास पर आग लगी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: June 8, 2021 6:45 am IST

कोलकाता, आठ जून (भाषा) दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में मंगलवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के आवास पर आग लग गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तीन दमकल वाहनों को आग बुझाने के लिए भेजा गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

मकान के एक कमरे में आग लगी देख कर मित्रा और उनके परिवार के सदस्य घर के बाहर निकल गए। घबराए हुए मित्रा को मकान के बाहर बैठे देखा गया।

दमकल सेवा के एक अधिकारी के अनुसार, समझा जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। अधिकारी ने कहा ‘‘हालांकि आग लगने का असली कारण हमें पता नहीं है लेकिन आशंका है कि एक प्यूरीफायर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। बहरहाल, घटना की जांच की जा रही है।’’

भाषा

मनीषा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में