कोलकाता में खाली पड़े सिनेमाघर में आग लगी

Ads

कोलकाता में खाली पड़े सिनेमाघर में आग लगी

  •  
  • Publish Date - January 18, 2022 / 05:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

कोलकाता, 18 जनवरी (भाषा) कोलकाता के मलिक बाजार इलाके में खाली पड़े एक सिनेमाघर में मंगलवार को आग लग गयी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब 2:25 बजे आग लगी और पांच दमकल वाहनों ने करीब आधे घंटे में इसे बुझा दिया।

उन्होंने कहा कि बेनियापुकुर थाने में खाली पड़े ‘पार्क शो हाउस’ की ऊपरी मंजिल पर आग की घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप