गुरुग्राम में एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
गुरुग्राम में एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
गुरुग्राम, छह मई (भाषा) नूह के तौरू उपमंडल में जोरसी-फतेहपुर गांव में एक गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ये पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं, आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं लेकिन भीषण आग के कारण अतिरिक्त गाड़ियां भेजनी पड़ीं। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का अभियान जारी था। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर तैनात रहे।
दो अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों का बड़ा भंडार था।
दमकल अधिकारी ने बताया कि इस घटना में करोड़ों रुपये के सामान का नुकसान होने की आशंका है।
भाषा यासिर शोभना
शोभना

Facebook


