कोलकाता में एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगी

कोलकाता में एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगी

कोलकाता में एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: January 2, 2021 8:02 pm IST

कोलकाता, दो जनवरी (भाषा) मध्य कोलकाता में एक निर्माणाधीन इमारत में शनिवार को मामूली आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रात करीब पौने दस बजे चौरिंगी चौक के निकट स्टेट्समैन हाउस के बगल में स्थित भवन के दूसरे तल पर आग लगी। रात 10 बजकर 10 मिनट पर दमकल की दो गाड़ियों ने उस पर काबू पा लिया।

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”घटना के समय इमारत के अंदर कोई नहीं था। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है।”

भाषा जोहेब राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में