कोलकाता में व्यावसायिक इमारत में लगी आग

Ads

कोलकाता में व्यावसायिक इमारत में लगी आग

  •  
  • Publish Date - September 24, 2023 / 10:01 PM IST,
    Updated On - September 24, 2023 / 10:01 PM IST

कोलकाता, 24 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू में स्थित एक व्यावसायिक इमारत की तीसरी मंजिल पर रविवार शाम आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, आग को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम पांच गाड़ियों को भेजा गया है।

आग शाम करीब सवा सात बजे लगी और इससे किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

अधिकारी ने कहा, “इमारत का इस्तेमाल गोदाम के तौर पर किया जा रहा था और इसमें ज्वलनशील सामग्री रखी गई थी। फिलहाल आग नियंत्रण में है।”

उन्होंने कहा कि स्थिति का जायज़ा लेने के लिए दमकल मंत्री सुजीत बोस मौके पर हैं।

भाषा नोमान नरेश

नरेश