दक्षिणी कोलकाता में एक ऊंची आवासीय इमारत में लगी आग

Ads

दक्षिणी कोलकाता में एक ऊंची आवासीय इमारत में लगी आग

  •  
  • Publish Date - June 28, 2023 / 06:10 PM IST,
    Updated On - June 28, 2023 / 06:10 PM IST

कोलकाता, 28 जून (भाषा) दक्षिणी कोलकाता के गरियाहाट इलाके में बुधवार को एक ऊंची आवासीय इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मैंडविल गार्डन्स की इमारत की दूसरी मंजिल पर शाम करीब चार बजकर 25 मिनट पर आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

दमकल और आपातकालीन सेवाओं के एक अधिकारी ने कहा,”फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। ”

भाषा अभिषेक

पवनेश

पवनेश