दिल्ली के संगम विहार में घर में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

दिल्ली के संगम विहार में घर में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

दिल्ली के संगम विहार में घर में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
Modified Date: August 19, 2026 / 12:01 pm IST
Published Date: August 19, 2026 12:01 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) दक्षिण दिल्ली में संगम विहार इलाके के एक घर में बुधवार सुबह आग लग गई जिसके बाद एक दमकल विभाग की एक टीम को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे अस्थल मंदिर के पास एक घर में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया जिसने सुबह 8:50 बजे तक आग को बुझा दिया।

अधिकारी के मुताबिक, आग घर की पहली मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी तथा घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है।

भाषा नोमान सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में