वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित
Modified Date: August 19, 2026 / 12:21 pm IST
Published Date: August 19, 2026 12:21 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव मंगलवार को हुए और नतीजे देर रात घोषित किए गए।

राय ने अध्यक्ष पद के चुनाव में 822 वोट हासिल किए। अन्य उम्मीदवारों में अनुपम लाल दास को 451 वोट मिले। इसके अलावा आदिश अग्रवाल (412), गौरव भाटिया (370), सुकुमार पट्टजोशी (269), सिद्धार्थ मृदुल (217) और महालक्ष्मी पावनी को 128 को मत मिले।

वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल कौशिक एससीबीए के उपाध्यक्ष और अधिवक्ता प्रज्ञा बघेल सचिव निर्वाचित हुई हैं।

अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और अधिवक्ता मनीष दुबे को संयुक्त सचिव चुना गया है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में