कड़कड़डूमा अदालत परिसर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

कड़कड़डूमा अदालत परिसर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

कड़कड़डूमा अदालत परिसर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: June 7, 2026 / 12:04 pm IST
Published Date: June 7, 2026 12:04 pm IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) दिल्ली में कड़कड़डूमा अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी।

दमकल कर्मियों को सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और उन्होंने आठ दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजीं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, अदालत परिसर के गेट नंबर चार के पास स्थित एक स्कैनिंग रूम में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और उसे फैलने से रोका।

सुबह पांच बजकर 50 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आग मामूली थी और स्कैनिंग रूम तक ही सीमित थी। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में