करोल बाग की इमारत में आग लगी, दो लोगों निकला गया

Ads

करोल बाग की इमारत में आग लगी, दो लोगों निकला गया

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 12:58 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 12:58 PM IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित एक इमारत में बुधवार को आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस इमारत की ऊपरी मंजिल पर पेइंग गेस्ट ( पीजी) चल रहा था।

दिल्ली अग्निशमन सेवा ( डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया की करोल बाग के चना मंडी इलाके स्थित पीजी में आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11:00 बजे मिली। इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और अभी आग बुझाने का अभियान जारी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिल का उपयोग पीजी आवास के रूप में किया जा रहा है, जबकि भूतल पर चमड़े के जूते बनाने की एक छोटी इकाई चल रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीजी में रह रहे दो विद्यार्थियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों समेत पुलिस बल मौजूद है और आवश्यक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गई है तथा अग्निशमन विभाग के समन्वय कर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

भाषा नोमान माधव

माधव