कोलकाता के चांदनी चौक इलाके में लगी आग

Ads

कोलकाता के चांदनी चौक इलाके में लगी आग

  •  
  • Publish Date - November 11, 2023 / 03:40 PM IST,
    Updated On - November 11, 2023 / 03:40 PM IST

कोलकाता, 11 नवंबर (भाषा) कोलकाता के चांदनी चौक इलाके में स्थित एक बहु मंजिला इमारत में शनिवार को आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।

अधिकारी ने बताया कि आग पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 25 मिनट पर लगी और इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग ने चार गड़ियां मौके पर भेजी। उन्होंने बताया, ‘‘अबतक आग लगने की वजहों का पता नहीं चला है।’’

कोलकाता के बीचोंबीच बसा चांदनी चौक भीड़-भाड़ वाला इलाका है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश