कोलकाता के मुचीबाजार में आग लगी

Ads

कोलकाता के मुचीबाजार में आग लगी

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 06:51 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 06:51 PM IST

कोलकाता, 12 फरवरी (भाषा) कोलकाता के उल्टाडांगा के मुचीबाजार इलाके में बृहस्पतिवार को कूड़ा स्थल में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में एक गोदाम के पास स्थित इस कूड़ा स्थल में शाम करीब पांच बजे आग लगी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

भाषा राखी आशीष

आशीष