जयपुर के कॉलेज की पार्किंग में लगी आग; तीन दोपहिया वाहन जले

जयपुर के कॉलेज की पार्किंग में लगी आग; तीन दोपहिया वाहन जले

जयपुर के कॉलेज की पार्किंग में लगी आग; तीन दोपहिया वाहन जले
Modified Date: July 31, 2026 / 04:43 pm IST
Published Date: July 31, 2026 4:43 pm IST

जयपुर, 31 जुलाई (भाषा) जयपुर के एक निजी कॉलेज की पार्किंग में शुक्रवार को आग लगने से तीन दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना रामबाग सर्कल के पास स्थित कॉलेज में हुई। अचानक भड़की आग की चपेट में पार्किंग में खड़े तीन दोपहिया वाहन आए गए। आशंका है कि यह आग पार्किंग में खड़ी एक अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर में शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी।

आग की लपटें देखकर कॉलेज में मौजूद लोगों ने शोर मचाया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा पृथ्वी आशीष

आशीष


लेखक के बारे में