कापसहेड़ा के कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

कापसहेड़ा के कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

कापसहेड़ा के कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
Modified Date: May 5, 2026 / 06:46 pm IST
Published Date: May 5, 2026 6:46 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा में मंगलवार को एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना अपराह्न 3:35 बजे मिली।

अधिकारी ने कहा, ‘हमने दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजीं और आग बुझाने का काम जारी है।’

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में