नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह धातु और लकड़ी का कबाड़ रखने के गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह 7:56 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
उनके मुताबिक, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
भाषा नोमान यासिर मनीषा
मनीषा