राज्यसभा सांसद KTS तुलसी ने पीएम मोदी को दी ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद जी’ की पहली कॉपी

राज्यसभा सांसद KTS तुलसी ने पीएम मोदी को दी ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद जी’ की पहली कॉपी

राज्यसभा सांसद KTS तुलसी ने पीएम मोदी को दी ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद जी’ की पहली कॉपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: July 9, 2021 10:17 am IST

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को दिवंगत बलजीत कौर तुलसी द्वारा लिखित ‘‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोविंद सिंह जी’’ की पहली प्रति भेंट की गई। कांग्रेस सांसद और कानूनविद के टी एस तुलसी ने यह पुस्तक प्रधानमंत्री को भेंट की। बलजीत कौर तुलसी, के टी एस तुलसी की मां हैं। के टी एस तुलसी छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं।

Read More: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, प्रोविडेंट फंड से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं ऑनलाइन, देखें पूरी जानकारी 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्वर्गीय बलजीत कौर तुलसी द्वारा लिखित ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोविंद सिंह जी’ की पहली प्रति मुझे प्राप्त हुई। बलजीत कौर तुलसी जी प्रसिद्ध वकील के टी एस तुलसी की मां हैं। इस पुस्तक का प्रकाशन आईजीएनसीए ने किया है।’’ इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात से संबंधित कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

Read More: Latest TCS Recruitment 2021 : 40000 से अधिक युवाओं को नौकरी देगी यह कंपनी, जानिए पूरा डिटेल

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान के टी एस तुलसी ने सिख धर्म के आदर्श सिद्धांतों के बारे में बात की और साथ ही गुरबाणी शबद सुनाए। उन्होंने कहा, ‘‘मन को छूने वाले थे उनके भाव।’’ प्रधानमंत्री ने के टी एस तुलसी द्वारा गाए गए गुरबाणी का एक ऑडियो भी साझा किया। 

Read More: ‘चिराग’ की एक और उम्मीद हुई खारिज, चाचा पारस को संसदीय दल का नेता बनाने के खिलाफ अर्जी नामंजूर

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्भाण के लिए हुए भूमि पूजन करने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि गुरु गोविंद सिंह जी ने तो खुद ‘‘गोविंद रामायण’’ लिखी है। उस समय इस वक्तव्य को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना की गई थी और दावा किया गया था कि गुरु गोविंद सिंह जी ने ऐसी कोई रचना नहीं की थी।

Read More: बीच से चीर दूंगा…वर्दी उतार फिर बताता हूं…पति-पत्नी ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मी से की गुंडागर्दी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"