चेन्नई में नए सचिवालय-विधानसभा परिसर की परियोजना के खिलाफ मछुआरे करेंगे प्रदर्शन

चेन्नई में नए सचिवालय-विधानसभा परिसर की परियोजना के खिलाफ मछुआरे करेंगे प्रदर्शन

चेन्नई में नए सचिवालय-विधानसभा परिसर की परियोजना के खिलाफ मछुआरे करेंगे प्रदर्शन
Modified Date: September 29, 2026 / 11:53 am IST
Published Date: September 29, 2026 11:53 am IST

चेन्नई, 29 सितंबर (भाषा) चेन्नई के तटीय क्षेत्र में एन्नोर से कोवलम तक के मछुआरे शहर के पट्टिनापक्कम में प्रस्तावित 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाली सचिवालय-विधानसभा परिसर परियोजना को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन करेंगे।

मछुआरों ने आशंका जताई है कि इस परियोजना से बड़े पैमाने पर विस्थापन होगा और उनकी आजीविका प्रभावित होगी।

उन्होंने कहा कि करीब 24 एकड़ भूमि पर बनने वाली यह विशाल संरचना पारंपरिक मछली पकड़ने वाले क्षेत्रों को नष्ट कर देगी और समुद्र तक आम लोगों की पहुंच भी प्रभावित होगी।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में