उल्लाल के पास हादसे का शिकार हुई मछली पकड़ने वाली नौका, चालक दल के सदस्य सुरक्षित

उल्लाल के पास हादसे का शिकार हुई मछली पकड़ने वाली नौका, चालक दल के सदस्य सुरक्षित

उल्लाल के पास हादसे का शिकार हुई मछली पकड़ने वाली नौका, चालक दल के सदस्य सुरक्षित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: May 23, 2021 9:34 am IST

मेंगलुरु, 23 मई (भाषा) मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली एक नौका यहां बंदरगाह से रवाना होने के बाद रविवार तड़के उल्लाल के पास कोडी में तट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौका में सवार चालक दल के सभी 10 सदस्यों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

सूत्रों ने बताया कि उल्लाल निवासी अशरफ की नौका सुबह में तट से रवाना हुई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के वक्त नौका पर मौजूद पांच मछुआरे नशे की हालत में थे।

सूत्रों ने बताया कि उल्लाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा नेहा नीरज

नीरज


लेखक के बारे में