रांची में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

Ads

रांची में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 12:16 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 12:16 PM IST

रांची, 23 फरवरी (भाषा) रांची में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में एक दंपति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान कांटाटोली की राजा कॉलोनी निवासी आसिफ अंसारी (30) के रूप में हुई है। उसका शव बृहस्पतिवार को खेलगांव पुलिस थाना क्षेत्र के गडिगांव इलाके में एक कुएं से बरामद किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), सदर संजीव बेसरा ने बताया, ‘‘हमने शनिवार को एक दंपति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अंसारी की हत्या पत्थरों से कुचलकर की गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अंसारी को पहले गोली मारी गई थी और फिर पत्थरों से कुचला गया था।’’

डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आसिफ अंसारी का आनंद विहार की एक महिला के साथ पिछले 15-16 वर्षों से प्रेम संबंध था। इसी कारण महिला के पति जॉनसन मिंज (35) ने अपने मित्र दीपक अग्रवाल (36) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। मिंज ने आसिफ अंसारी को खत्म करने के लिए अग्रवाल को चार लाख रुपये दिए थे।

मिंज ने प्रिंस कुमार (22) को 1.60 लाख रुपये और प्रेम लाकड़ा (44) को 2.40 लाख रुपये भी दिए। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया और रविवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े और अन्य सामान भी जब्त किया है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा