‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ से संक्रमित 45 सूअरों को ले जाने के आरोप में मिजोरम में पांच लोग गिरफ्तार

‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ से संक्रमित 45 सूअरों को ले जाने के आरोप में मिजोरम में पांच लोग गिरफ्तार

‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ से संक्रमित 45 सूअरों को ले जाने के आरोप में मिजोरम में पांच लोग गिरफ्तार
Modified Date: August 20, 2026 / 05:34 pm IST
Published Date: August 20, 2026 5:34 pm IST

आइजोल, 20 अगस्त (भाषा) मिजोरम के मामित जिले में असम से कथित तौर पर ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ (एएसएफ) से संक्रमित 45 सूअरों को ले आने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन सूअरों को आइजोल ले जाया जा रहा था।

राज्य के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग की अधिकारी ने बताया कि सूअरों को ले जा रहे लोगों ने मिजोरम-असम सीमा पर जॉलनुआम स्थित पशु चिकित्सा जांच चौकी को “चकमा देकर” आगे निकलने की कोशिश की, लेकिन जामुआंग गांव के पास उन्हें रोक लिया गया।

उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सकों द्वारा की गई अचानक जांच में सूअर ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ से संक्रमित पाए गए।

इसके बाद कानून के प्रावधानों के तहत सभी सूअरों को मार दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें आठ सितंबर को जिला अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।

भाषा तान्या संतोष

संतोष


लेखक के बारे में