दिल्ली के जाफराबाद में हत्या की कोशिश के मामले में पांच नाबालिग पकड़े गए

Ads

दिल्ली के जाफराबाद में हत्या की कोशिश के मामले में पांच नाबालिग पकड़े गए

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 06:56 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 06:56 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हत्या की कोशिश के एक मामले में 16-17 साल के पांच नाबालिगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिगों ने 45 साल के शिकायतकर्ता को 22 अगस्त की आधी रात उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बहाने गली नंबर 17 में बुलाया।

अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर चार और लोग उनके साथ शामिल हो गए तथा एक पुरानी बात को लेकर बहस हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘उनमें से एक ने देसी पिस्तौल से व्यक्ति पर गोली चलाई, जबकि बाकी लोगों ने भागने से पहले चाकू दिखाए।’’

पुलिस ने जाफराबाद थाने में मामला दर्ज किया।

इसने बताया कि नाबालिगों की निशानदेही पर एक देसी पिस्तौल, एक खाली कारतूस और दो चाकू बरामद किए गए।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल