तमिलनाडु में ट्रक के मालगाड़ी से टकरा जाने से पांच व्यक्तियों की मौत

Ads

तमिलनाडु में ट्रक के मालगाड़ी से टकरा जाने से पांच व्यक्तियों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 26, 2023 / 02:03 PM IST,
    Updated On - February 26, 2023 / 02:03 PM IST

कोयंबटूर, 26 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के तिरुपुर जिले के वलियांगडू में रविवार को एक ट्रक के मालगाड़ी से टकरा जाने से तीन महिलाओं सहित पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब करीब 35 व्यक्ति कोडुमुडी से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित